कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) हेमंत कुमार ने हिमाचल में टॉप किया है। नेशनल लेवल के टेस्ट में हेमंत ने देश भर की मेरिट लिस्ट में भी स्थान बनाया है। कुल्लू के मौहल स्थित कैरियर लांचर संस्थान से इन्होंने कोचिंग ली थी।
संस्थान ने दावा किया है कि हेमंत हिमाचल की टॉपर लिस्ट में प्रथम रहे हैं। हेमंत कुमार अलीगढ़ (यूपी) के रहने वाले हैं और आईआईटी मंडी के छात्र हैं। इसी संस्थान के चार अन्य छात्रों ने भी कैट में दबदबा कायम किया है। हेमंत ने 99.48 अंक हासिल कर हिमाचल की मेरिट में टॉप किया है।
संस्थान के अक्षय ने 98.72, हर्षित ने 98.06, जाफर ने 97.20 तथा ईशान ने 96.31 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ये सभी मौजूदा समय में आईआईटी मंडी में इंजीनियरिंग के छात्र हैं। सभी ने कैरियर लांचर संस्थान से कोचिंग ली है। एक साथ मेरिट में पांच छात्रों के आने से संस्थान में खुशी है।
निदेशक नीरज हांडा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्रों हिमाचल के साथ-साथ देश में नाम रोशन किया है। सभी ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। कैट में शानदार परिणाम रहने से भविष्य में इन छात्रों को आईआईएम में मौका मिल सकता है।
वर्तमान में यह सभी छात्र आईआईटी मंडी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। हांडा ने कहा कि उनके संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दे रहा है। यहां से पास आउट छात्र बड़े पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान के अधिकतर प्रशिक्षु छात्र 90 फीसदी से अंकों के साथ पास हुए हैं।