फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुशासन’ से मनाया अटल का जन्मदिन

Fri, 26 Dec 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने आम लोगों से सुशासन को लेकर सुझाव मांगे। गुरुवार को सेंट जोंस चौराहा पर मौजूद लोगों को प्रिंट किया हुआ कागज दिया। जिसमें सुझाव लिखने थे। सौहल्ला निवासी दीक्षा बघेल ने लिखा कि गर्ल्स कॉलेज और सुनसान क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाने चाहिए। हेमंत नागवानी ने लिखा कि ताजमहल पर टिकटों के निस्तारण के लिए मशीन लगाई जाए। सुनील राठौर ने लिखा कि सुरक्षा के लिहाज से हर चौराहा और मुख्य स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के नंबर लिखवाए जाने चाहिए। बाग मुजफ्फर खां निवासी श्याम सुंदर माहौर ने जाम से मुक्ति के लिए एलिवेटिड रोड का सुझाव दिया। लगभग दो सौ लोगों ने अपने सुझाव दिए। महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, पूर्व विधायक केशो मेहरा, प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, अनिल चौधरी, दीपक खरे, विजय शिवहरे, शरद चौहान, बॉबी वर्मा, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे। इससे पहले सुबह लगभग नौ बजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया कार्यकर्ताओं के साथ तजामहल के पश्चिमी गेट पहुंचे। सफाई अभियान चलाया। कुष्ठाश्रम में फल वितरित किए। यहां पानी की टंकी बनवाने की घोषणा की। वहीं, बृजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में नुनिहाई तिराहे पर मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी की गई। प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, महानगर उपाध्याय अजय जैसवाल, डा. मंजू गुप्ता, केके पालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

90वें जन्मदिन पर बांटे 91 किलो लड्डू
दीवानी चौराहा पर 91 किलो लड्डू वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष अशोक राना, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बबिता चौहान, जिला महामंत्री ऋषि उपाध्याय, रामकुमार शर्मा, केके भारद्वाज, भानु प्रताप चौहान, सहदेव शर्मा आदि मौजूद थे। बेलनगंज चौराहे पर निशुल्क टी स्टाल और सदस्यता कैंप लगाया गया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, डब्बू पंडित, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे। किरावली गल्ला मंडी में जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पौनिया की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। अनेक सिंह वर्मा, राजवीर सिंह, जगदीश मित्तल आदि उपस्थित थे। बजरंग नगर, सिकंदरा में गोष्ठी आयोजित कर अटल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। गढ़ी भदौरिया स्थित बैजंती देवी इंटर कालेज में भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तपेश शर्मा ने कहा कि अटल देशवासियों के लिए आदर्श हैं। कार्यक्रम में सह संयोजक योगेश शर्मा, नितेश शर्मा, अंकु र पंडित, शैलू शर्मा, कमलकांत, डीडी सिंह, हिंमाशु पाराशर आदि मौजूद रहे।
-------------
अटल के पैतृक घर को
संरक्षित करने की पैरवी
सांसद राष्ट्रीय संग्रहालय के रूप में विकसित करने के लिए करेंगे प्रयास
बाह। गुरुवार को फतेहपुर सीकरी सांसद चौधरी बाबूलाल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर बटेश्वर स्थित उनके पैतृक निवास पर पहुंचे। यहां खंडहर होते घर को देखकर काफी व्यथित हुए। सांसद ने कहा कि भारत रत्न अटल के निवास को वह राष्ट्रीय संग्रहालय के रूप में विकसित करने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। कहा कि 1942 में आंदोलन के दौरान अटल बिहारी ने जहां घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था, वहां पशुशाला बन गई है। इस दौरान प्रदीप भाटी, रामराज सिंह, विनोद जादौन, प्रयाग नारायण शर्मा आदि मौजूद थे। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवासी की बदहाली की तस्वीर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

यज्ञ के बाद चला सफाई अभियान
भाजपाजनों ने बृह्मलाल मंदिर में यज्ञ कर अटल की दीर्घायु की कामना की। मंदिर शृंखला के घाटों पर फतेहपुर सीकरी सांसद चौधरी बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपाजनों ने झाडू़ लगाई। यात्री विश्राम गृह में विचार गोष्ठी हुई। राष्ट्रीय सहसंयोजक लघु उद्योग शिव शंकर शर्मा ने आजादी के आंदोलन का जिक्र कर अटल और रामप्रसाद बिस्मिल को याद किया। राष्ट्रीय मंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अशफाक सैफी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बघेल, महेश गोयल, देवेंद्र वर्मा, रामराज सिंह, प्रदीप भाटी, श्याम भदौरिया आदि ने संबोधन किया।

अंतर्कलह में साइड की साइड लाइन
आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व गंभीर था। गाइड लाइन भी भेजी गई थी। स्वच्छता अभियान, गोष्ठियां होनी थी। सूत्रों की मानें तो यह कार्यक्रम अंदरूनी कलह के चलते नहीं हो पाए। हालांकि भाजपा नेता इसको लेकर अलग तर्क कर रहे हैं।
कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर मंगलवार को ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर बैठक हुई थी। निर्णय लिया कि पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुबह आठ से नौ बजे तक शहर में स्वच्छता अभियान चलेगा। मगर, ताजमहल और एकाद स्थानों को छोड़कर शहर में कहीं स्वच्छता अभियान नहीं चला। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के क्षेत्रों में भी उदासीनता दिखी। मंडल स्तर पर गोष्ठियां आयोजित होनी थीं। कुछ स्थानों को छोड़कर गोष्ठियां भी नहीं हुईं। बृजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान चलना था। ताजमहल और शाहगंज में अभियान चला। 23 से 30 जनवरी तक यह वृहद स्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें