फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के बाद गायकी में छाए शक्ति

Thu, 02 Oct 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट की पिच पर बल्ला भांजने के बाद प्रदेश के रणजी क्रिकेट स्टार शक्ति सिंह अब गायकी के क्षेत्र में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। इनमें किसान, लाइफ पार्टनर और अतिथि तुम कब जाओगे आदि फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन


हाल ही में पारंपरिक हिमाचली लोकगीत पल भर बही लैणा ओ जिंदे कह रिकॉर्डिंग की गई है। इसका संगीत उनके सहपाठी रहे मशहूर संगीतकार बालकृष्ण ने दिया है। बालकृष्ण पिछले करीब 25 साल से दिल्ली में रह रहे हैं। वह संगीत की दुनिया में अच्छी खासी पहचान रखते हैं। करीब दस-बारह हिंदी फिल्मों में संगीत दे चुके हैं।

उनकी दो सोलो फिल्में ‘चूड़ा एक प्रथा’ और ‘एक लड़की भोली-भाली सी’ भी जल्द आने वाली हैं। शक्ति सिंह के गाए गीत की आजकल मंडी में शूटिंग चल रही है। शक्ति सिंह ने बताया कि इस गाने को फिल्मी फॉरमेट में शूट किया जा रहा है। इसे अनहद म्यूजिक के बैनर तले प्रचारित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसका श्रेय उन्होंने मशहूर संगीतकार एसडी कश्यप को दिया है। शूटिंग के लिए दिल्ली से जाने-माने फिल्मकार रविंद्र सिंह रजावत अपनी टीम सहित मंडी आए हुए हैं। गाने की शूटिंग मंडी के पंचवक्त्र मंदिर, संकन गार्डन के अलावा सराज घाटी के देवीदहड़ आदि स्थानों पर की जाएगी।

हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी में भी शूटिंग होगी। इस दौरान ‘चूड़ा एक प्रथा’ फिल्म का प्रीव्यू भी दिखाया गया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हिमाचली संगीत की विरासत को देश-विदेश में युवा पीढ़ी पसंद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें