फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ की जमीनी हकीकत जानने पहुंची केंद्रीय टीम

Sun, 02 Dec 2018 11:24 PM IST
auraiya
विज्ञापन
डीएफ की जमीनी हकीकत जानने पहुंची केंद्रीय टीम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। ग्रामीण स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के तहत ओडीएफ की जमीनी हकीकत परखने के लिए केंद्रीय टीम ने जिले में डेरा डाल दिया है। जिले की 477 ग्राम पंचायतों में किन्हीं पांच पंचायतों का टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी और रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। लाभार्थियों से स्वच्छता के संबंध में सवाल पूछे जाएंगे। इसी हिसाब से जिले की रैंकिंग तय की जाएगी। रविवार को टीम ने अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेमपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरकार ने जिलों में जमीनी हकीकत परखने के लिए केंद्रीय टीम भेजी है। यह टीम एक ग्राम पंचायत में 200 लाभार्थियों का चयन करेगी। इनमें से 15 का चयन किया जाएगा और स्वच्छता संबंधी 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसी आधार पर जिले की रैंकिंग तय होगी। केंद्रीय टीम ने अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेमपुर व उसके मजरों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में 261 शौचालयों का निर्माण मिला। टीम को वर्ष 2008-09, 09-10, 11 में बनाए गए कई शौचालय जीर्णशीर्ण अवस्था में मिले। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य शरद राना, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।  
--------------------------
टीम के निरीक्षण के लेकर मची खलबली
केंद्रीय टीम के जिले में डेरा डालने से शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने वाली पंचायतों में खलबली मची है। आनन-फानन में प्रधान और पंचायत सचिव अपनी-अपनी पंचायतों में खामियों को दूर करने में लग गए हैं। विभागीय अधिकारी भी इस संबंध में कुछ बोलने को तैयार नहीं दिख रहे।  
विज्ञापन


गांव में कराई साफ-सफाई  
केंद्रीय टीम के ग्राम पंचायत में स्थलीय निरीक्षण को लेकर एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव तथा प्रधान छोटी-मोटी खामियों को दुरुस्त करने में जुट गए। टीम के आने से पूर्व ही गांव की साफ-सफाई कर गलियों में चूना आदि डाला गया। निरीक्षण में ऐसा लगे कि गांव में सबकुछ चकाचक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें