पंजाब में हेरोइन बरामदगी का सिलसिला जारी है। सीमा सुरक्षा बल ने फिरोजपुर सेक्टर में आईबी ट्रैक के पास आठ संदिग्ध पैकेट बरामद किए हैं। पीली और चांदी की छड़ियों के आकार में बरामद यह पैकेट पुआल के साथ धान की फसल में छुपाए गए थे।