इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डा. राजीव चौहान का चयन सुपर स्पेशलिटी डीएम (न्यूरो एनीथिसिया) के लिए हुआ है।
प्रदेश के पहले डाक्टर ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में डीएम की सीट हासिल की।
डा. राजीव मूल रूप से शिमला के कोटगढ़ के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
पीजीआई से एमडी की डिग्री हासिल कर आईजीएमसी में बीते तीन सालों से निश्चेतन विभाग में सेवाएं दे रहे थे।
डा. राजीव ने कहा कि इसका श्रेय वह भगवान और परिवार को देते हैं।
कोर्स पूरा करने के बाद वह हिमाचल में ही सेवाएं देंगे।