काली पट्टी बांधकर विरोध जताते फर्मासिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
महोबा। बुधवार को जिला अस्पताल में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मांगे पूरी न होने पर 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर लंबे समय से कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन आज तक कोई निर्णय नहीं हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य नीति के अंतर्गत संक्षिप्त प्रशिक्षण के बाद उपकेंद्रों पर तैनाती का प्रावधान है। एसोसिएशन के मंत्री अतुल कुमार चौरसिया ने बताया कि अभी तक केंद्र के समान पेशेंट केयर एलाउंस स्वीकृत नहीं है। अनेक समझौतों के बाद संवर्ग के उच्च पदों का सृजन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते ट्रामा सेंटर में पद स्वीकृत किए जाने की मांग की। ऐलान किया कि छह व सात दिसंबर को दो घंटे का कार्य बहिष्कार और 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान रामकिशोर, श्यामकरन, पंकज सचान सहित तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहें।