फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर ऐसा दिखा दयालबाग का नजारा

Tue, 23 Jan 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर दयालबाग को आकर्षक ढंग से सजाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देखो, देखो सखी अब चल वसंत, फूल रही जहं-तहं वसंत। वसंत पंचमी पर ऐसा ही नजरा आगरा के दयालबाग में देखने को मिला। पूरा दयालबाग पीले रंग में रंगा हुआ था। 
विज्ञापन


पीले कपड़े पहने हुए हर कोई उल्लास में दिखा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से राधास्वामी मत के हजारों अनुयायी आए। दिन में सत्संग में शामिल हुए तो रात में बिजली की सजावट का लुत्फ उठाया। 

वसंत पंचमी के अवसर पर दयालबाग की भव्य सजावट की गई। इनकी विद्युत सजावट हर किसी को आकर्षित कर रही थी। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र मुबारक कुआं, गुरु महाराज प्रेम सरन सत्संगी साहब का घर, श्वेत नगर और सत्संग भवन रहा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर दयालबाग में आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
इसकी सजावट मनमोहक ऐसी थी कि कोई अनुयायी सेल्फी ले रहा था तो कोई अपने कैमरे में इन दृश्यों को कैद करने में व्यस्त था। 

मीडिया प्रभारी डा. एसके नैयर ने मुबारक कुएं के इतिहास के बारे में बताया कि वसंत के दिन ही राधास्वामी मत के पांचवें आचार्य परमपूज्य हुजूर साहब जी महाराज ने मुबारक कुएं के निकट शहतूत के वृक्ष का रोपण कर दयालबाग कॉलोनी की नींव रखी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें