फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अगले साल जनवरी में होंगे सहकारिता चुनाव, तारीखों का ऐलान

Wed, 08 Nov 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता चुनाव आयोग ने सहकारी संस्थाओं के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह चुनाव अगले वर्ष जनवरी में होंगे। पहले प्राथमिक  समितियों के चुनाव 2 जनवरी से 10 जनवरी के बीच कराए जाएंगे। इसके बाद प्रबंध कमेटी के चुनाव 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 29 जनवरी तक चलेंगे। सभापति और उप सभापति का चुनाव 30 जनवरी को कराया जाएगा। सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटियों के परिसीमन का काम सहायक आयुक्त / सहायक निबंधक सहकारिता करेंगे। सहकारी निर्वाचन आयोग के उप आयुक्त विजय प्रकाश वर्मा ने मंगलवार को बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहकारिता गंगादीन यादव और आयुक्त एलएम. चौबे ने चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


दरअसल, आयोग ने पूर्व में ही सहकारिता चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया था लेकिन इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनावों की घोषणा कर दी। इसके बाद ज्यादातर जिलाधिकारियों ने एक साथ दोनों चुनाव कराने में कठिनाई जताई। उन्होंने अनुरोध किया कि  दोनों चुनाव एक साथ न कराए जाएं। इसे देखते हुए सहकारी समितियों के चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।

सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम
सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 27 दिसंबर को कर दिया जाएगा। 29 तक आपत्तियां लेकर तथा उनका निस्तारण कर अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 30 दिसंबर को किया जाएगा। सदस्यों के चुनाव के लिए पर्चा भरने की तारीख 2 जनवरी तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 3 जनवरी को होगी। नाम वापसी व चुनाव चिह्नों के आवंटन के लिए 4 जनवरी की तारीख रखी गई है। मतदान की स्थिति बनी तो 10 जनवरी को होगा और उसी दिन मतगणना करके नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध कमेटी यानी डायरेक्टर का चुनाव कार्यक्रम

निर्वाचित सदस्यों में से प्राथमिक समितियों के डायरेक्टर के चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। इस पर आपत्तियां 17 जनवरी तक ली जाएंगी और 18 जनवरी को इनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 19 जनवरी को होगा। नामांकन दाखिल करने की तारीख 22 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को एवं नाम वापसी 23 जनवरी को हो सकेगी। चुनाव निशान का आवंटन भी 23 को ही होगा। मतदान की स्थिति बनी तो यह 29 जनवरी को कराया जाएगा। उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

सभापति व उप सभापति का चुनाव कार्यक्रम
समितियों के सभापति, उप सभापति और ऊपर की सहकारी संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव 30 जनवरी को होगा। इसके लिए मतदाता सूची प्रकाशन, आपत्तियां लेने, उनका निस्तारण, परचा भरने, वापस लेने, चुनाव चिह्न आवंटित करने और जरूरी होने पर मतदान कराने तथा मतगणना के बाद नतीजा घोषित करने का सारा काम एक ही दिन 30 जनवरी को कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें