फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सत्ता में आते ही लागू करेगी मिग योजना, इंदिरा का सपना होगा साकार: किमटा

Wed, 30 Jan 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में किमटा ने कहा कि लोस चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आती है तो तुरंत मिनिमम इनकम ग्रांटी (एमआईजी) योजना लागू की जाएगी।

विज्ञापन


योजना लागू कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के 1971 के देश में गरीबी मिटाओ सपने को साकार किया जाएगा। कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से जनता से कई वायदे किए थे, परंतु सत्ता पर आने के बाद हर वर्ग के साथ धोखा किया गया।
 

केंद्र और प्रदेश सरकार ने किए झूठे वायदे 

पन्ना प्रमुख सम्मेलन लोगों की आंखों में धूल झोंकना मात्र है। वोटर लिस्ट के पन्नों में कांग्रेस के वोटर भी शामिल हैं। किसानों और व्यापारियों को ठगा गया। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। जनता भाजपा को चुनाव में करारा जवाब देगी।

किमटा ने भाजपा की केंद्र और जयराम सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को झूठ बोलकर ठगा है। जो वादे लोगों से किए थे, उन्हें आज दिन तक पूरा नहीं किया। कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जिसे इन दोनों सरकारों ने ठगा न हो।
विज्ञापन

चार फरवरी को होगी टिकट के लिए आए आवेदनों की छंटनी

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि चारों लोकसभा सीटों के लिए 31 जनवरी तक टिकट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 4 फरवरी को पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में होगी।

इसमें प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद रहेंगी। समिति आवेदनों की छंटनी करेगी। इसके बाद प्रत्येक लोकसभा सीट से दो या तीन आवेदनों का पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा। दो सप्ताह बाद हाईकमान इस पर फैसला लेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें