फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का बेड़ीनाग, बांसबगड़, बंगापानी में स्वागत

Mon, 06 Apr 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत का सोमवार को बेड़ीनाग, बांसबगड़ और बंगापानी में जोरदार स्वागत हुआ। बंगापानी में तो महिलाएं ढोल- नगाड़ों की धुन पर नाचने लगी।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में सीएम का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक नारायणराम आर्य, मयूख महर, ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी और हरीश ऐठानी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष जगतसिंह खाती, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, क्षेत्र प्रमुख रेखा भंडारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत धानिक, हयातसिंह भंडारी, हेम पंत, केसी पंत, लालसिंह बाफिला आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक रोशनलाल शर्मा, एसडीएम हेमंत वर्मा, थाना प्रभारी एसएस नयाल आदि मौजूद थे।

बांसबगड़ में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान दीपा देवी ने की। इस मौके पर वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर, कांग्रेस नेता कुंदन बथियाल, रमेश चंद्र जोशी, चंद्रभान जोशी, जगत महर, जगत बथियाल, धन सिंह, जीवन शाही, जगदीश बथियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगापानी में वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी की अध्यक्षता और विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल के संचालन में हुई सभा में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र रावत, नेत्र सिंह कुंवर, प्रशांत भंडारी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दौलत पाल, मनोहर टोलिया, जय सिंह दानू, जगत महर, डा. गोकर्ण सिंह पांगती, रमेश कापड़ी, मनोज ओझा,  शकुंतला दताल ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें