बच्चों ने प्रोजेक्ट बनाकर दिखाया हुनर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के हिंद एकेडमी विद्यालय में बुधवार को एक दिवसीय बाल मेला व मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को रूबेला व खसरा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। बच्चों ने अपने हाथों से तरह तरह के प्रोजेक्ट बनाकर हुनर का प्रदर्शन किया।कस्बे में बाईपास रोड स्थित हिंद एकेडमी स्कूल में आयोजित बाल मेला व प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने अपने हाथों से क्राफ्ट व मॉडल तैयार किए। जिसमें सोलर पंप, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, बिल्डिंग, स्कूल, मंदिर, आवास, स्वच्छ भारत जैसे तमाम प्रोजेक्ट शामिल रहे। मुख्य अतिथि अपर सीएमओ सुरेंद्र कुमार बच्चों के मॉडल देखकर उनकी कलाकारी की प्रशंसा की। वाशु शुक्ला को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाने के लिए प्रथम साथ ही भूमि सिंह को दूसरा व सोलर प्लांट के लिए ऋषि विश्वकर्मा को तृतीय स्थान दिया गया। इस दौरान बच्चों ने खाने पीने की दुकानें व झूला भी लगाए। जिनका बच्चों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर मेडिकल कैंप में अपर सीएमओ व डॉ. जीआर रत्मेले ने मीजल्स रुबेला टीका की जानकारी दी। कहा कि नव माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन छेदीलाल विश्वकर्मा, मैनेजर सुधीर विश्वकर्मा व विवेक सहित तमाम बच्चें व अभिभावक मौजूद रहे।