राजकीय कन्या महाविद्यालय में अंतर कॉलेज छात्र और छात्रा वर्ग की बाक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ विवि के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. रमेश चौहान ने किया। 40 कॉलेजा के 150 से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।
महिला वर्ग में पहले दिन के मुकाबलों में 60 किलोग्राम में आरकेएमवी की राधा ने सुन्नी की रितिका को, करसोग की भीष्मा ने धर्मशाला की निशा नेगी को और कुल्लू की शिवानी ने रिकांगपिओ की रीना को मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर दिया है।
48 किलोग्राम भार वर्ग के हुए मुकाबले में संजौली की वंदना विजेता रही। 57 किलोग्राम में सुंदर नगर की सुरेखा ने करसोग की मंजूला को, और कुल्लू की रंजना ने सुन्नी की हेमलता को मात दी। 54 किलोग्राम में धर्मशाला की प्रभा, आनी की अनिता, रिकांगपिओ की रीना, कुल्लू की मनीषा विजेता रही।
51 किलोग्राम रामपुर की मोनिका, बंजार कॉलेज की रोबिना और कुल्लू की चीनु ने पहला मुकाबला जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने मुख्य अतिथि के साथ ही प्रदेश भर के कॉलेजों से आए बॉक्सरों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। बाक्सिंग कोच अनुराग वर्मा, शारीरिक शिक्षक जीसी नेगी, राजेश धौरटा, तुलसी रमन, हिमालया नेगी, अपराजिता, एन वर्मा मौजूद रहे।