फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप हाल के बाहर हंगामा, भाजपाई-कांग्रेस आमने-सामने

Sat, 23 Jan 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद कांगड़ा के शपथ ग्रहण समारोह और चुनाव प्रक्रिया के बीच हाल के बाहर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। दोनों पक्षों के आमने सामने होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिला परिषद हाल के बाहर वाली सड़क के बैरियर पर पुलिस ने जब देहरा के विधायक रविंद्र रवि की गाड़ी रोकी तो भाजपा नेता भड़क गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता पुलिस प्रशासन पर दबाव में होने का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा नेता रविंद्र रवि, सरवीण चौधरी, किशन कपूर, रमेश धवाला, विपिन परमार, प्रवीण कुमार और राकेश पठानिया ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी सुनकर कांग्रेस के नेता भी भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्ष नारेबाजी करते हुए आमने सामने हो गए। भाजपा नेता रविंद्र रवि की गाड़ी को हाल के बाहर वाली सड़क से ही निकालने पर अड़ गए।
विज्ञापन


भाजपा विधायक नेेेता रविंद्र रवि, विपिन परमार ने आरोप लगाया कि गगल से गायब हुई टैक्सी का तो सरकार पता नहीं लगा पा रही और उनकी गाड़ियों को शहर में आने से रोका जा रहा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सुरेंद्र काकू अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर घूम रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के बजाय भाजपा नेताओं को रोका।

उधर, कांग्रेस नेता सुरेंद्र काकू ने कहा कि अपनी हार सामने देख भाजपा नेता ऐसा मूर्खतापूर्ण बयान दे रहे हैं। अगर मैंने गाड़ी में लाल बत्ती लगाई थी तो भाजपा नेता बताएं कि उस गाड़ी का नंबर क्या था। वहीं, उपायुक्त रितेश चौहान ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें