फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जवान घायल

Sun, 22 Oct 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंचौसी नहर पुल पर रविवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नेवी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिचालक को हिरासत में ले लिया है। लोगों ने घायल को प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, आक्रोशित लोगों ने ट्रक जलाने की कोशिश की मगर पुलिस ने लोगों को शांत कराकर ट्रक चौकी में खड़ा करा लिया।
विज्ञापन
नौंगवा निवासी अपूर्व दुबे नौ सेना में जवान है। दिवाली की छुट्टी पर वह घर आया था। रविवार की सुबह कंचौसी किसी काम से आया था। वापस जाते समय नहर पुल पर लहरापुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अपूर्व सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। तभी ट्रक चालक मौका देखकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिचालक को हिरासत में ले लिया। घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में उसे कानपुर स्थित सेना के चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है। चौकी इंचार्ज शोमेंद्र सिंह ने बताया कि चालक फरार है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें