फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bedhu Baromasa Paco ...

Fri, 27 Feb 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी सुंई का नवां वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालय को अपनी ओर से दो दरियां देने के साथ भूमि की उपलब्धता होने पर विद्यालय को सड़क से जोड़ने की घोषणा की। पीटीए अध्यक्ष आरपी ओली की अध्यक्षता तथा राजश्ेा चौबे, दिया, सपना, पूजा, हर्षिता, प्रकाश जोशी, भूपेष, अरिमर्दन यादव के संचालन में छात्रों ने ‘बेडू पाको बारामास, काफल पाको चैत’ लोक गीत और दहेज पर आधारित ‘बहू की विदाई’ नाटक का शानदार मंचन किया गया। इससे पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मदन पुजारी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पं.शिरोमणि चौबे मेमोरियल छात्रवृत्ति का भी वितरण किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से मोहन नाथ, गीता बगौली, मंजू बिष्ट, प्रदीप ने सभी का स्वागत किया। समारोह में रमेश चौबे, आरडी चौबे, जीडी चौबे, शांति पांडेय, मुन्नी खर्कवाल, भूप सिंह, मान सिंह, मोनू बिष्ट, लक्ष्मी खर्कवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें