फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली पुलिस के हाथ आया 15 हजार का इनामिया

Mon, 22 Apr 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दो साल से फरार चल रहा 15 हजार का इनामिया बदमाश रवि कुशवाहा पुत्र छेदीलाल निवासी करैलाबाग रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। करेली इंस्पेक्टर विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे करेली से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस उसको वर्ष 2017 में करारी थाना में दर्ज हुए मुकदमे में तलाश कर रही थी लेकिन, पुलिस को चकमा देते हुए वह घर में ही छिपकर अपना समय बिता रहा था। पुलिस ने आज सुबह छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया।
 
गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार
नवाबगंज पुलिस ने गोकशी के दो आरोपी विनोद सरोज एवं गोविंद कुमार दोनों निवासी पन्नूपुर थाना नवाबगंज को पशुओं के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल शर्मा, मनोज कुमार सिंह, अजय सिंह की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मूंसराबाद बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ पहले गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


इसके पहले पकड़े जाने पर विनोद ने अपना नाम राजेंद्र बताकर पुलिस को चकमा भी दिया था। कोर्ट में भी इन लोगोें ने अपना फर्जी नाम, पता दर्ज कराया लेकिन, आज गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में यह सच्चाई भी सामने आ गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें