पौड़ी में बदरीनाथ हाईवे में शुक्रवार को हाथी पर्वत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस हादसे में मेरठ के कई परिवार भी मेरठ के कई परिवारों के लोग भी फंस गए हैं।
भूस्खलन के बाद वहां फंसे लोगों की जानकारी की सूचना लिने पर परिवार के लोग भी अपनों से संपर्क करने में जुटे रहे। भाजपा नेता तुषार गुप्ता और कमलदत्त शर्मा ने बताया कि अचानक हाईवे पर मलबा और चट्टान गिर जाने आने से मार्ग बाधित हो हो गया। भाजपा नेता ने बताया कि बताया कि रात तक करीब 30 हजार से अधिक लोग फंसे हुए थे। जिनमें मेरठ के ब्रहमपुरी के कई परिवार के लोग भी शामिल बताए गये हैं। इनके अलावा गंगानगर और कंकरखेड़ा के दो परिवार भी शामिल बताए गए हैं। इसके चलते बदरीनाथ यात्रा भी रोक दी गई। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ सहित विभिन्न पड़ावों में करीब तीस हजार तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक हाईवे को सुचारु करने का दावा किया है। पुलिस प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की गई।