फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेवा ने निकाली एनपीएस की शव यात्रा

Thu, 12 Oct 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
शव यात्रा निकालते अटेवा के लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऑल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान गुरुवार को पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद नवीन पेंशन योजना की शवयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
अटेवा के जिला संयोजक अमन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने गौरैया तालाब से शवयात्रा को गाजे बाजे के साथ निकाला। नारे लगाए भीख नहीं अधिकार है, पुरानी पेंशन ही स्वीकार है। बाद में एनपीएस ने शव का दहन किया गया। पुतला दहन के बाद जिला संयोजक अमन कुमार के साथ अटेवा के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित राठौर को दिया। शवयात्रा में जिला प्रभारी गौरव अग्रवाल, कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामेन्द्र कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष पवन दुबे, जिला महिला संगठन मंत्री सीमा दोहरे,सुनीलदत्त राजपूत, ज्ञानप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें