फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के ट्रक से बालक कुचला, मौत

Thu, 29 Oct 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक बालक सेना के ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सेना के जवानों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि देकर मामले को शांत कराया। परिजन शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम अंटा मजरा महरी निवासी मुन्ना का तीन वर्षीय पुत्र तौसीफ गुरुवार की सुबह खेत से घर जा रहा था। गांव के निकट सड़क पार करते समय लखनऊ से बरेली की ओर से जा रहे सेना (गोरखा बटालियन) के वाहन से टकरा गया। इससे वह घायल हो गए। सेना के जवान उसे बघौली स्वास्थ्य केंद्र लाए।

जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण भारी संख्या में परिजनों के साथ चौकी पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर सेना के अधिकारी बघौली चौकी पहुंचे और परिजनों और पुलिस कर्मियों से वार्ता की। सेना के अधिकारी के समझाने पर परिजन मान गए। सेना के अधिकारियों और जवानों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। परिजन बच्चे को शव को लेकर गांव चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि तौसीफ मुन्ना का एकलौता पुत्र था। उसके एक पुत्री है। घटना से काफी देर तक कस्बे में तनाव का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें