डीएम को ज्ञापन देने जाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को जिला मुख्यालय ककोर पर आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष उषा सिंह ने बताया कि बीजेपी सरकार के घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तमाम वादे किए गए थे जो कि पूरे नहीं हुए। सरकार ने पैंतालीस हजार करोड़ के घोटाले की कोई जांच नहीं कराई।
सरकार अपने घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप आंगनबाड़ी सहायिका को पंद्रह हजार रुपये और मिनी आंगनबाड़ी सहायिका को दस हजार का मानदेय दे। ट्रेड यूनियन एक्ट में दर्ज आंगनबाड़ी संघ को मान्यता दे। इसके अलावा ज्ञापन में सरकार से आंगनबाड़ी और मुख्य सचिव के बीच हुए समझौते का अनुपालन करने और कार्यकर्ताओं को पंद्रह दिन का मानदेय चिकित्सा अवकाश व इलाज के लिए धनराशि देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने वाले वजन दिवस में वे सहयोग नहीं करेंगी।
इस मौके पर शशिप्रभा, रत्ना कुमारी, सुमन देवी, उषा रानी, स्नेहलता, कमला, शैलजा, रुक्मिणी, शशिबाला, मनोज कुमार, सरोज कुमारी, कीर्ति नीलम, आसमा, मीना गुप्ता, ममता व उषा देवी आदि रहीं।