लुधियाना में आयोजित मिस इंडिया ग्लोबल इंटरनेशनल - 2014 में शिमला की अमिता नारायण खिट्टा ने अपनी चहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मिस ब्यूटी विद कॉज और मिस हिमाचल का खिताब हासिल किया है।
अमिता को यह खिताब लुधियाना में एक नवंबर की रात को आयोजित मिस इंडिया ग्लोबल इंटरनेशनल - 2014 के फाइनल मुकाबलों के बाद दिया गया। मिस इंडिया ग्लोबल इंटरनेशनल - 2014 के लिए लुधियाना में लिए गए ऑडिशन में अमिता ने भाग लिया था।
इसके बाद कड़े मुकाबलों से होकर गुजरते हुए अमिता सेमीफाइनल तक पहुंचीं। प्रतियोगिता के तहत फाइनल स्पर्धा में विभिन्न राउंड हुए। इसके बाद अमिता को मिस ब्यूटी विद कॉज और मिस हिमाचल के खिताब से नवाजा गया। अमिता नारायण खिट्टा शिमला जिले के रोहड़ूू उपमंडल के तहत पारसा गांव से संबंध रखती हैं।
अमिता ने बताया कि उन्होंने वह आईएएस परीक्षा की तैयारियां कर रही हैं और आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुकी हैं। अमिता की इस उपलब्धि पर उनके मां बीना देवी और पिता नारायण सिंह खट्टा ने खुशी जताई है।