फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में विधायक, सेल्फी की होड़

Sat, 25 Mar 2017 03:24 PM IST
संगरूर
विज्ञापन
संगरूर से बस में सवार होकर चंडीगढ़ जाते आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल चीमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा हलका दिड़बा से आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल चीमा विधान सभा सेशन में शामिल होने के लिए संगरूर से चंडीगढ़ पीआरटीसी की बस में सफर करते हुए गए।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों को पहले तो पता नहीं चला, जब उन्हें पता चला कि कोई विधायक उनके साथ बस में सफर कर रहा है तो सभी हैरान हो गए। ज्यादातर लोग उनके साथ सेल्फी-सेल्फी करने लगे। चीमा ने बस में विधायक की आरक्षित सीट पर बैठकर सफर किया।

फोन पर अमर उजाला से बातचीत करते विधायक चीमा ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने लोगों से वादा किया था कि  जीतने के बाद भी वह आम आदमी की तरह रहेंगेे। जीतने के बाद वह अपने वादे पर कायम हैं। चंडीगढ़ पहुंचने पर आटो अथवा रिक्शा से विधानसभा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें