फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक फैक्ट्री में तीन करोड़ की आग

Tue, 24 Apr 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फैक्ट्री से उठती आग की लपटें।
विज्ञापन
रनियां। रनियां औद्योगिक क्षेत्र के साइड नंबर-1 में प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक के दाने और केमिकल से आग भड़क गई। गेटमैन के आवाज लगाने फैक्ट्री परिसर में बने कमरों में लेट मजदूराें ने भाग जान बचाई।
विज्ञापन


इधर घटना की जानकारी मिलने पर छह दमकलों के साथ फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक विनय कनौडिया के मुताबिक आग से प्लास्टिक दाना बनाने का प्लॉट जल गया। इससे करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन के न होने का पता चला है।  


रनियां औद्योगिक क्षेत्र के चिटिकपुर रोड पर दाल मिल के पीछे वासू मेट प्लास्ट बी फोर नाम से प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री है। फैक्ट्री में दोनों शिफ्टों में 40 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार रात फैक्ट्री का प्लांट बंद था। इस लिए परिसर में बने कमरों में करीब नौ मजदूर और एक ठेकेदार का परिवार वहां मौजूद था। दोनों गार्ड वीरेंद्र सिंह और प्रेम सिंह ने रात 12:30 बजे फैक्ट्री के पीछे हिस्से में बने प्लांट से धुआं उठा देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर मजदूर और ठेकेदार का परिवार फैक्ट्री के बाहर आ गया। मौके पर पहुंची जनपद की छह दमकलों ने आग बुझाने में जुट गई। आग पर काबू न पाने पर कानपुर के लाटूश रोड से अग्निशमन यंत्र मंगाए गए। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में गार्ड वीरेंद्र झुलस गया। इधर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विश्वरूप बनर्जी, एसडीएम परवेज अहमद, कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला, रनियां चौकी इंचार्ज बीके तिवारी आदि मौके पर जांच पड़ताल की।

इससे पता चला कि भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ का स्टॉक होने के बावजूद फैक्ट्री में पानी को स्टोर करने के लिए टैंक तक नहीं बना था। अन्य संसाधनों का भी अभाव था। फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री के पीछे लगे प्लॉट में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें