फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीजनल सेंटर के लिए युवाओं ने निकाली रैली

Mon, 18 Aug 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) का रीजनल सेंटर खोलने की मांग ने अब तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर युवा शक्ति के नेतृत्व में शनिवार को युवाओं और खिलाड़ियों ने सड़क पर पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन


युवा शक्ति के नेतृत्व में पिछले पांच दिनों से सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के गेट पर जसवंत सैनी व कपिल पराशर का आमरण अनशन चल रहा है। शनिवार को शहर के युवा व खिलाड़ी धरना स्थल पर एकत्र हुए।

जिसके बाद छात्र नेता अजय डागर के नेतृत्व में कॉलेज गेट से नीलम चौक तक रैली निकाली गई। इस रैली में युवाओं के हाथ में एमडीयू का रीजनल सेंटर और सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक खोलने की मांग लिखी तख्तियां थीं।
विज्ञापन


डागर ने बताया कि पांच दिनों से उनके साथी अमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से उनसे संपर्क तक नहीं साधा गया है।

जसवंत सैनी व कपिल पराशर ने बताया कि शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता बाबा रामकेवल व कई विद्यार्थी संगठनों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। शनिवार को पंडित नेहरू कॉलेज के प्राचार्य ने संपर्क किया है।

उन्होंने मांग पत्र एमडीयू के कुलसचिव के पास भेज दिया है। इस मौके पर अमरपाल भारद्वाज, संजय पराशर, नवीन, दिनेश, अनुज भाटी, सचिन सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें