फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड मूल्यांकन में की गड़बड़ी, अब आया सजा का नंबर

Fri, 19 Feb 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के मूल्यांकन में गलती पर करीब 45 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इन शिक्षकों को चार्जशीट किये जाने के बाद शुक्रवार को निदेशालय में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान शिक्षकों का पक्ष जाना गया।
विज्ञापन


गलत तरीके से कॉपी जांचने का आरोप
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के मूल्यांकन में गलती का मामला सामने आया है। कई शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से मूल्यांकन किया है। इस वजह से परीक्षार्थियों को जितने अंक मिलने चाहिए थे उतने नहीं मिल पाए। गलत मूल्यांकन की वजह से परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया।

इन शिक्षकों को शुक्रवार को सुनवाई के लिए शिक्षा निदेशालय बुलाया गया। सुनवाई के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा निदेशक राकेश कुंवर एवं प्रदेश के दोनों मंडलों के अपर निदेशकों के सामने अपना पक्ष रखा। शिक्षा निदेशक ने कहा कि अनियमितता का स्तर देखकर शिक्षकों के खिलाफ उसी स्तर की कार्रवाई की जाएगी। कुछ शिक्षकों का प्रमोशन रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक नेता का कहना
यदि किसी शिक्षक ने मूल्यांकन में गलती की है तो उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया जाना चाहिए, यह पहली गलती है, उनका प्रमोशन रोकना उत्पीड़न होगा।
-राम सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें