फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में वोटर अभियान के दावों की निकली हवा

Thu, 24 Oct 2013 10:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन विभाग की ओर से एडमिशन के साथ वोटर बनाने का अभियान का शुरुआती चरण देहरादून में फुस्स हो गया है। डीबीएस कॉलेज को छोड़कर कोई भी कॉलेज इस अभियान को शुरू नहीं कर पाया, हालांकि अभी इसमें वक्त बचा हुआ है। लेकिन कॉलेज खुद ही असमंजस में हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये 'चाची'

निर्वाचन विभाग की ओर से जुलाई माह में सभी कॉलेजों को पत्र जारी कर वोट विद एडमिशन अभियान की जानकारी भेजी गई।

दोबारा सभी कॉलेजों को पत्र भेजा
इसके तहत 18 वर्ष से ऊपर के दाखिला लेने वाले छात्रों से एडमीशन फॉर्म के साथ ही फॉर्म-6 भरवाना था। कॉलेजों ने शुरू नहीं किया तो सितंबर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने दोबारा सभी कॉलेजों को पत्र भेजा।

बावजूद इसके अभी तक डीबीएस को छोड़कर किसी भी कॉलेज में वोटर अभियान शुरू नहीं किया है।

पढ़ें, करवाचौथ के दिन इस घर में हो गया अनर्थ

डीएवी कॉलेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन का कहना है कि योजना तैयार की गई है। एनएसएस और एनसीसी छात्रों के बीच इस अभियान को चलाया जाएगा।

एसजीआरआर पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि उन्हें अभी तक न तो फॉर्म-6 मिल पाया है और न ही कोई गाइड लाइन। इस वजह से अभियान शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


एमकेपी पीजी कॉलेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह का कहना है कि इसी सप्ताह अभियान शुरू हो जाएगा। कई और प्राइवेट संस्थानों में भी जब अभियान की जानकारी ली गई तो सब जगह ना में जवाब मिला।

अभी छात्रों के लिए है मौका
कॉलेज अगर जाग गए तो अभी वोटर बनवाने का मौका है। जानकारी के मुताबिक 18 वर्ष से ऊपर आयु के युवाओं को महज एक फॉर्म-6 भरकर अपनी तस्वीर देनी है। यह रिकॉर्ड कॉलेज में जमा होगा, जहां से यह निर्वाचन विभाग को जाएगा। निर्वाचन विभाग की ओर से वोटर कार्ड बनाकर कॉलेज को भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें