चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में तैनात हजारों शिक्षकों को नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए खास घोषणा की है। यह तोहफा सरकारी स्कूलों में पार्ट टाइम के तौर पर पढ़ा रहे वोकेशनल शिक्षकों को दिया गया है।
वित्त सचिव ने वोकेशनल शिक्षकों के वेतन में 4200 रुपये की बढ़ोतरी करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार वोकेशनल शिक्षकों को पहले 12 हजार रुपये हर महीने मिलते थे।
वेतन बढ़ोतरी के बाद मासिक वेतन 16200 रुपये मिलेंगे। लंबे समय से वोकेशनल शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी।
यूटी कैडर एजुकेशनल इंपलाइज यूनियन प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित शिक्षकों की मांग पूरी की गई है।