फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भविष्य की जनरेशन तैयार करते हैं साइंटिस्ट'

Tue, 07 Jan 2014 10:27 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सही मायनों में साइंटिस्ट ही नॉलेज को पैदा करने वाले और भविष्य की जनरेशन को तैयार करने का काम करते हैं। साइंटिस्ट मरने के बाद भी इनवेंशन और रिसर्च के कारण हमेशा जीवित रहते हैं।
विज्ञापन


कुछ इस तरह के विचार जाने माने साइंटिस्ट और डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के कुलपति प्रो.आर के कोहली ने रखे।

वह सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज और डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के सहयोग से स्कूली बच्चों के लिए इंस्पॉयर इंटरनशिप कैंप के समापन मौके पर मुख्य अतिथि थे।

प्रो.कोहली ने इस मौके पर 11वीं साइंस संकाय से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतरीन मोटिवेशनल लेक्चर दिया। उन्होंने बच्चों को बताया कि क्यों उन्हें साइंस फील्ड कैरियर के तौर पर चुनना चाहिए।
विज्ञापन


कालेज के लॉ ऑडिटोरियम में प्रो.कोहली और बच्चों के अलावा टीचर्स ने भी जमकर दिल से साइंस को लेकर संवाद किया। कैंप में चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब राज्यों के 39 स्कूलों से 300 से अधिक साइंस विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

पांच दिन तक चले कैंप में विद्यार्थियों को करीब 15 जाने माने साइंटिस्ट से मिलने का मौका मिला। सोमवार को कैंप के अंतिम दिन सुबह हवन के साथ शुरूआत हुई।

इस मौके पर डीएवी कालेज प्रिंसिपल डा.बीसी जोसन के अलावा डीएवी कालेज मैनेजमेंट कमेटी के प्रेसिडेंट एडवाइजर डा.एचआर गंधार के अलावा पीयू के केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर केके भसीन ने भी हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों ने प्रो.भसीन के लेक्चर को भी काफी सराहा। कैंप के कोआर्डिनेटर डा.मंजू दीवान ने कहा कि कैंप में 10वीं में 10 सीजीपीए या ए ग्रेड हासिल करने वाले विद्यार्थियों को साइंस संकाय में कैरियर की बारीकियों के बारे में अनुभवी साइंटिस्ट ने विस्तार से जानकारी दी।

सभी विद्यार्थियों के रहने और पढ़ने की सारी सामग्री का इंतजाम भी किया गया था। लुधियाना के डीएवी स्कूल की छात्रा कृतिका, लक्ष्य और आंचल ने बताया कि उन्हें प्रो.भसीन का लेक्चर काफी प्रभावशाली लगा।

डीएवी स्कूल अंबाला के कुबेर, मोहम्मद साकित अंसारी ने कहा कि कैंप सभी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। कैंप में आयोजित टैलेंट हंट और क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


कैंप में पीयू सीनेटर डा.दलीप कुमार ने भी अपने विचार रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें