फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस में भी प्रखर बने उत्तराखंड टॉपर

Thu, 19 Jun 2014 09:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 16 आईआईटी और आईएसएम धनबाद में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस का परिणाम जारी हो गया। परीक्षा में दून के होनहारों ने फिर जलवा बिखेरा है। 175वीं रैंक हासिल कर प्रखर गुप्ता स्टेट टॉपर बने हैं। वैभव गुसाईं की रैंक 655 रही। विकलांग श्रेणी में ललित मोहन पांडेय की रैंक 56 है।
विज्ञापन


एडवांस में भी बाजी मारी
बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे जेईई एडवांस का परिणाम जारी हुआ। जेईई मेंस में उत्तराखंड में सर्वाधिक 312 रैंक पाने वाले रक्षा विहार निवासी होनहार प्रखर गुप्ता ने एडवांस में भी बाजी मारी। आल इंडिया जनरल कैटेगरी में उनकी 175वीं रैंक है।

ललित को विकलांग कैटेगरी में 56वीं रैंक
जेईई मेंस में 308वीं रैंक लाने वाले वसंत विहार निवासी वैभव गुसाईं ने एडवांस में आल इंडिया जनरल कैटेगरी में 655वीं रैंक हासिल की है। ललित मोहन पांडेय ने आल इंडिया सामान्य विकलांग कैटेगरी में 56वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

इसके अलावा एससी कैटेगरी में आदित्य सिंह ने 102वीं, विवेक कुल्हारिया ने 176वीं, एसटी कैटेगरी में विशाल तोमर ने 209वीं रैंक हासिल की।

इसके अलावा प्रणीत जे ठाकुर ने ओबीसी एनसीएल में 411, अपूर्व जौहरी ने एससी में 520वीं रैंक हासिल की। सामान्य श्रेणी में रोहन कुमार ने 1008वीं, स्वप्निल लोहानी ने 1484वीं , सनत आनंद ने 1622वीं, अर्पित अग्रवाल ने 1816वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें