फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीयू की 'गजब' मार्किंग से फेल हो गए छात्र

Wed, 23 Apr 2014 12:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विवि की केंद्रीयकृत मूल्यांकन व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


खुलासा होने से विवि में हड़कंप
विवि में बीटेक पांचवें सेमेस्टर के 75 नंबर के पेपर को 50 का मानकर इस तरह चेक किया गया, जिससे कई कॉलेजों के छात्र एकतरफा फेल हो गए। मामले की खुलासा हुआ तो विवि में हड़कंप मच गया।

विवि अब पेपर की दोबारा मार्किंग कराएगा। तकनीकी विवि से जुड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में हाल ही में परीक्षाएं आयोजित हुई थी। मूल्यांकन के लिए पहली बार विवि ने केंद्रीयकृत व्यवस्था की। यानी एक ही जगह सभी कॉपियां चेक की गईं।
विज्ञापन


हाल ही में जारी हुए रिजल्ट में कई कॉलेजों के छात्र-छात्राएं दो विषयों में एकतरफा फेल हो गए। बाकी सभी विषयों में वह पास थे। पता चलने पर उन्होंने कालेज से संपर्क साधा।

बड़ी संख्या में परीक्षार्थी फेल
कॉलेजों ने विवि को सूचना दी तो विवि ने दोबारा कॉपियां दिखवाईं। इसमें सामने आया कि 75 नंबर वाले इन पेपर को 50 नंबर का मानते हुए कॉपियां चेक की गईं। इसके चलते बड़ी संख्या में परीक्षार्थी फेल हो गए।

विवि ने तत्काल राहत देते हुए साफ कहा कि कॉपियां दोबारा चेक कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिन छात्रों को ऐसी शिकायत है, वे सीधे विवि को भी जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन


वैसे विवि भी अपने स्तर से रैंडम चेकिंग कराने जा रहा है। हाल ही में ‘अमर उजाला’ ने छात्रों की आरटीआई में निकली उत्तर पुस्तिकाओं के आधार पर बताया था कि किस तरह दो नंबर वाले सवाल को आठ नंबर का मानते हुए नंबर बांट दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें