फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्डः 10वीं में प्रीतम, 12वीं में अंजलि ने किया टॉप

Tue, 26 May 2015 03:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा श्रीनगर गढ़वाल के प्रीतम सिंह ने कक्षा 10 व 12वीं में नई टिहरी की अंजलि और हरिद्वार की काजल ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं 12वीं के परिणामों में नई टिहरी की अंजलि और हरिद्वार की काजल संयुक्त रूप से उत्तराखंड टॉपर बनी हैं। बोर्ड द्वारा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया गया। जिसमें विद्या मंदिर स्कूल श्रीनगर के प्रीतम सिंह 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10 में उत्तराखंड टॉपर रहे।

जीएमके स्कूल नई टिहरी की अंजलि और हरिद्वार की काजल 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड बोर्ड में 12वीं की टॉपर रहीं। छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जश्न में डूबे छात्र-छात्राएं

इस बार 12वीं का रिजल्ट 74.54 प्रतिशत और हाईस्कूल का रिजल्ट 70.68 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पिछले साल ये पास होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत हाईस्कूल में 67.40 और 12वीं में 70.39 प्रतिशत था।

‌‌रिजल्ट आने की खबर के साथ ही देहरादून के साइबर कैफे में रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कहीं कहीं तो कैफे के बाहर ही पास होने का जश्न मनाया गया।

इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 44587 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से हाईस्कूल में संस्थागत में 23017 छात्र और व्यक्तिगत में कुल 1056 छात्र शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट में 18771 संस्थागत और व्यक्तिगत में 1743 छात्र शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें