उत्तर प्रदेश कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट के नतीजे रविवार की देर रात घोषित कर दिए गए। जिसमें उत्तराखंड की आयुषी नवीं रैंक पर रहीं। आगरा के रौनक जैन ने यूपी सीपीएमटी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
वहीं हमीरपुर की वैशाली सिंह लड़कियों में अव्वल रहीं। बस्ती के अजीत धर द्विवेदी को तीसरी तथा देवरिया की आकांक्षा तिवारी को सातवीं रैंक हासिल हुई है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी की मेजबानी में बीते 25 मई को प्रदेश के 15 शहरों में 233 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी जिसमें 121997 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
ऋषभ त्रिपाठी ने पाई 118वीं रैंक
यूपीएमटी परीक्षा में राज्य में 13वीं रैंक हासिल करने वाले दून के ऋषभ त्रिपाठी ने यूपीसीपीएमटी में सामान्य वर्ग में 118वीं रैंक हासिल की है। इस रैंक पर उनका कहना है कि किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज में एडमिशन मिल जाएगा। लिहाजा वह उत्तराखंड में एडमिशन नहीं लेंगे।
यहां देखें परिणाम : www.upcpmt2015.co.in
टॉप टेन रैंक में शामिल अभ्यर्थी
1- रौनक जैन - आगरा
2- सहर्ष सिंह - नई दिल्ली
3- अजीत धर द्विवेदी - बस्ती
4- वैशाली सिंह - हमीरपुर
5- अक्षय कुमार - मुरादाबाद
6- शिवम - लखनऊ
7- आकांक्षा तिवारी - देवरिया
8- अनिष्का - लखनऊ
9- आयुषी चौधरी - उत्तराखंड
10- मोहम्मद जैब - अम्बेडकरनगर