उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने इंस्टीट्यूट ऑफ बैकिंग पर्सनल
सलेक्शन (आईबीपीएस) के तहत 21 बैकों की पीओ पद की लिखित परीक्षा पास करने
वाले अभ्यर्थियों को नई मार्क्सशीट जारी कर दी है।
अंकतालिका पर जून की
तिथि होने के कारण अब अभ्यर्थी साक्षात्कार दे सकेंगे।
यूपीटीयू के 60
स्टूडेंट्स ने आईबीएस की लिखित परीक्षा पास की लेकिन मार्क्सशीट पर अगस्त
की तिथि घोषित होने के कारण उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया।
जबकि
स्नातकोत्तर का रिजल्ट जून में ही निकल चुका था। इस समस्या का हल निकालते
हुए यूपीटीयू ने उन्हें नई मार्क्सशीट जारी कर दी, जिमसें तिथि जून ही छपी
है।
अब छात्र-छात्राएं आईबीपीएस की पीओ की परीक्षा का साक्षात्कार दे
सकेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में इन छात्रों ने मार्क्सशीट के लिए एक रैली भी निकाली थी।