फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTU: एनरोलमेंट में अटका 65 हजार छात्रों का रिजल्ट

Mon, 03 Mar 2014 12:21 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) में दाखिला लेने वाले 2013-14 सत्र के 13 हजार 500 छात्रों का एनरोलमेंट क्लियर न होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 400 कॉलेजों के पहले सेमेस्टर के लगभग 65 हजार छात्रों का रिजल्ट अटक गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) की ओर से दिसंबर-जनवरी में इन छात्रों की परीक्षाएं करा ली गई थीं लेकिन रिजल्ट एनरोलमेंट क्लियर होने के बाद ही जारी होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने एक समिति का गठन कर दिया है।

दरअसल, मौजूदा सत्र 2013-14 में यूपीटीयू बनने से पहले इन छात्रों के दाखिले और एनरोलमेंट एमटीयू द्वारा कराए गए थे।

नवंबर में यूपीटीयू की स्थापना के बाद भी इसकी जिम्मेदारी एमटीयू अधिकारियों के पास ही थी लेकिन समय रहते पूरी प्रक्रिया समाप्त न होने के कारण 13 हजार 500 छात्रों के डॉक्यूमेंट अधूरे होने या गलत होने की वजह से एनरोलमेंट अटक गए।
विज्ञापन


हालांकि इन छात्रों की परीक्षाएं करा ली गई लेकिन अब रिजल्ट तब तक जारी नहीं होगा जब तक एनरोलमेंट क्लियर न हो जाएं। यूपीटीयू ने इसके लिए समिति गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि पहले सेमेस्टर का रिजल्ट तैयार है जो सभी के लिए एक साथ जारी किया जाएगा। दूसरी ओर, अभी लखनऊ रीजन (पूर्ववर्ती जीबीटीयू) के पहले सेमेस्टर का रिजल्ट भी जारी नहीं किया गया है।

नोएडा और लखनऊ रीजन के कॉलेजों के बीटेक, एमसीए, बीफार्मा के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक एनरोलमेंट क्लियर होने के बाद ही पहले सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें