फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE: परीक्षा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 24 Apr 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) में रविवार को होने वाले एमबीए-एमसीए समेत चार कोर्सों की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के मुताबिक छात्रों को 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। ऑनलाइन परीक्षा से पहले छात्रों का बायोमेट्रिक्स रजिस्ट्रेशन होगा। इसमें परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के सिग्नेचर और अंगूठे का निशान लिया जाएगा।

एसईई के दूसरे चरण में एमबीए, एमसीए, मास्टर इन एप्लाइड मैनेजमेंट (एमएएम) और एमसीए लेट्रल एंट्री की परीक्षाएं होंगी। केंद्रों पर छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा। परीक्षा के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन एग्जाम के लिए छात्रों को सेंटर पर ही आईडी-पासवर्ड दिया जाएगा। छात्रों को रफ वर्क के लिए अलग से शीट दी जाएगी। छात्र अपने साथ पैन या पेंसिल लेकर आएंगे। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैलकुलेटर, मोबाइल, टैबलेट, बैग, पर्स पर बैन रहेगा।

छात्रों को अपने साथ एक फोटो युक्त आईडी कार्ड भी लाने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर, यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड की प्रिंटिंग खराब है तो नोडल सेंटर से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड बनवा सकते हैं।

इसके लिए यूनिवर्सिटी द्वारा जारी ऑरिजनल कार्ड, आवदेन के वक्त मिला कन्फर्मेशन पेज, छह कलर फोटोग्राफ और एक फोटो आईडी लानी होगी। चारों पेपर दो-दो घंटे की शिफ्ट में होंगे। सभी में 400-400 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें