फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEE काउंसिलिंग: 27 हजार ने लॉक की अपनी सीट

Thu, 17 Jul 2014 09:04 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की प्रवेश काउंसलिंग में अभी तक 27 हजार स्टूडेंट्स को सीटें अलॉट हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इस बार प्रवेश काउंसलिंग में 63500 स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। एसईई समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह के अनुसार इस बार काउंसलिग में करीब 50 हजार से अधिक सीटें भरने की उम्मीद है।

वहीं, गुरुवार को तीसरे फेज के लिए 80001 से अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसलिंग शुरू होगी।

यह स्टूडेंट 17 व 18 को चॉइस लॉक करेंगे। मगर इस बार भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहेंगी। कॉलेज खुद अपने स्तर पर डायरेक्ट एडमिशन लेकर ही सीटें भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसईई के प्रवेश समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि अभी तक 27 हजार स्टूडेंट को सीटें अलॉट हो चुकी है।

इसमें सभी 8 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटें भरने के साथ टॉप के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की सभी सीटें भर चुकी हैं।

प्रो जगबीर सिंह ने बताया कि पिछले साल करीब 35 हजार छात्रों ने ही चॉइस लॉक की थी। इस बार अभी तक मात्र 27 हजार सीटें ही भरी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें