फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की तैयारी कर रहे हैं तो जरूर पढ़ें...

Tue, 23 Sep 2014 09:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
24 अगस्त को प्रस्तावित सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों को अंग्रेजी के सवाल छोड़ देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल सीसैट में अंग्रेजी को लेकर उठे बवंडर से पहले ही आयोग ने सीसैट के नए पैटर्न के तहत पेपर छपवा लिए थे। अब संघ लोक सेवा आयोग से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थी पेपर-2 में आने वाले अंग्रेजी के प्रश्नों को हल न करें।

आयोग उप सचिव मलय मुखोपाध्याय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पेपर-1 जनरल स्टडी और पेपर-2 सीसैट का होगा। इसमें दसवीं स्तर के नौ सवाल अंग्रेजी के भी पूछे जाने थे। इसके खिलाफ युवाओं ने दिल्ली में जबर्दस्त आंदोलन किया था।
विज्ञापन


दबाव में आकर आयोग ने उन्हें राहत दे दी। आयोग सचिव के मुताबिक चूंकि यह फैसला लेने तक पेपर छप चुके थे, इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे अंग्रेजी के कॉम्प्रिहेंसिव क्वेश्चन हल न करें। आयोग इन्हें मूल्यांकन में शामिल नहीं करेगा।
विज्ञापन

अब इस तरह होगा प्रश्न पत्र

अब पहला पेपर 200 अंकों का होगा, जबकि दूसरे पेपर में अंग्रेजी के 22.5 अंक घटने से वह 177.5 अंकों का हो जाएगा।

प्रयास एकेडमी के निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि इसमें फायदा यह है कि छात्रों को कम सवाल हल करने के लिए भी पूरे दो घंटे मिलेंगे। देहरादून में 24 अगस्त को 34 केंद्रों पर 14472 छात्र परीक्षा देंगे।

दृष्टिबाधित छात्रों को अतिरिक्त समय
संघ लोक सेवा आयोग ने दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को प्री एग्जाम में विशेष छूट दी है। उन्हें परीक्षा के दौरान प्रति घंटा 20 मिनट यानी एक पेपर में 40 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सामान्य छात्रों के लिए यह परीक्षा दो-दो घंटे की ही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें