फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMT के लिए आवेदन शुरू, परेशानी हो तो यहां जाएं

Mon, 23 Mar 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाले उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) 2015 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए सुविधा केंद्र (फेसिलिटेशन सेंटर) भी बनाए जाएंगे।

एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि दोनों राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अलावा सात जिलों में यह केंद्र बनेंगे। इसके लिए बातचीत चल रही है। विवि के कुलसचिव डॉ. विजय जुयाल ने बताया कि इन केंद्रों पर ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने से संबंधित परेशानियों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन घंटे में 200 सवाल
यूपीएमटी परीक्षा तीन घंटे की होगी। इसमें छात्र को 200 सवाल हल करने होंगे। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक यूपीएमटी से इतर इस परीक्षा में कठिनता का स्तर कुछ कम होता है।

परीक्षा में रसायन शास्त्र के 50, भौतिक विज्ञान के 50, जंतु विज्ञान के 50 और वनस्पति विज्ञान के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि चारों विषयों के प्रश्न पत्र 12वीं के सिलेबस से ही पूछे जाते हैं।
विज्ञापन


यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.hnbumu.ac.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें