फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMT में 11वीं का सिलेबस भी होगा अहम

Mon, 12 May 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
18 मई को आयोजित होने जा रहे उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं। अंतिम समय में विषयवार तैयारी को लेकर खासी सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन


फिजिक्स में यह बात अहम है कि न केवल 12वीं बल्कि 11वीं का सिलेबस भी काफी आता है। इस लिहाज से तैयारी में 11वीं सिलेबस को रिवाइज करना जरूरी है।

ऐसे करें फिजिक्स की तैयारी
- फिजिक्स में करीब 45 से 50 प्रतिशत सवाल 11वीं के सिलेबस से आते हैं।
- 11वीं में मैकेनिक्स के 20-30 प्रतिशत सवाल आते हैं। हीट और थर्मोडायनमिक्स के 10 प्रतिशत और ऑसिलेशन और वेव्स के 10 प्रतिशत तक सवाल पूछे जाते हैं।

- फिजिक्स में 12वीं के सिलेबस से 50-55 प्रतिशत सवाल पूछे जाते हैं।
- 12वीं में इलेक्ट्रिसिटी के 15-20 प्रतिशत, मैगनेटिक्स के 10-15 प्रतिशत और ऑप्टिक्स व मॉर्डन फिजिक्स के 25-30 प्रतिशत सवाल पूछे जाते हैं।

- ऑप्टिक्स और मॉर्डन फिजिक्स काफी आसान माना जाता है, जिसकी तैयारी सीधे फार्मूले के आधार पर होती है।
- 11वीं में थर्मोडायनामिक्स काफी आसान होती है जो कि फिजिक्स के शिक्षक से महज एक घंटे में सीखी जा सकती है।

- अंतिम समय में यदि छात्रों के लिए दिक्कत हो तो वह 11वीं के सिलेबस में से ऑसिलेशन एंड वेव्स के 10 प्रतिशत सवाल को छोड़ सकते हैं।
- 11वीं में मैकेनिक्स के नए सवालों में उलझने के बजाए छात्र इससे भी मुक्ति पा सकते हैं।

- आमतौर पर यूपीएमटी के टॉपर का फिजिक्स में स्कोर 50 से 60 प्रतिशत होता है। यदि फिजिक्स की तैयारी इस पैटर्न पर की जाएगी तो निश्चित तौर पर 60 से 70 प्रतिशत अंक आ सकते हैं जो  यूपीएमटी की राह आसान बना देंगे।
विज्ञापन

(अविरल क्लासेज के निदेशक और फिजिक्स विशेषज्ञ डीके मिश्रा के मुताबिक)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें