फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट से जुड़ी एक-एक जानकारी के लिए देखें खबर

Wed, 18 Feb 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर सहित चार कृषि विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रस्तावित यूपी कम्बाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट ( यूपी कैटेट) 2015 के ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म 20 फरवरी से भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन


यह प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेगी। फार्म भरने, एंट्रेंस टेस्ट, रिजल्ट जारी करने और काउंसलिंग कराके एडमिशन देने का विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

यूपी के चार कृषि विश्वविद्यालयों (कानपुर, फैजाबाद, मेरठ और बांदा) से यूपी कैटेट के फार्म खरीदे जा सकते हैं। सामान्य, ओबीसी के स्टूडेंट 1250 रुपये और एससी, एसटी के स्टूडेंट 1050 रुपये में फार्म खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


जो शेड्यूल जारी हुआ है, उसके मुताबिक अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पोस्ट ग्रेजुएट ( पीजी) और पीएचडी में एडमिशन का एंट्रेंस टेस्ट 15, 16, 17 मई 2015 को होगा।

जून में आएगा रिजल्ट

जून के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट आएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जनू से शुरू होगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को एंट्रेंस टेस्ट का सेंटर नहीं बनाया गया है।

इसको लेकर एकेडमिक काउंसिल नाराजगी भी जता चुकी है। काउंसिल ने कहा कि सेंटर बनाना बेहद कठिन है। इसके लिए स्टेट स्टेयरिंग कमेटी की मीटिंग बुलानी होगी।

इस कमेटी में चारों कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी हैं। इनकी मीटिंग बुलाकर नए सिरे से सेंटर निर्धारित करा पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

पहली बार भरें जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. पीएन यादव ने बताया कि यह पहला मौका है, जब यूपी कैटेट के आवेदन फार्म ऑनलाइन भराए जाएंगे।

20 फरवरी से आवेदन फार्म भरे जा सकेंगे। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन फार्म भरेंगे, उन्हें कंप्यूटराइज्ड ई-चालान जनरेट करना होगा।

क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से भी फीस जमा करने की सुविधा है। कानपुर, फैजाबाद, मेरठ और बांदा कृषि विश्वविद्यालय कैंपस से भी फार्म खरीदे और उसे भरकर जमा किए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें