फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः अभी तक फाइनल नहीं हुए एग्जाम के सेंटर

Mon, 24 Nov 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की अंतिम तिथि गुजरे एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद अभी तक राजधानी में परीक्षा केन्द्र तय नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के अनुसार 30 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जानी है। गुरुवार को हुई जिला परीक्षा समिति की बैठक में सभी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जांच मजिस्ट्रेटी जांच कराने का फैसला किया गया है।

अब इतने कम समय में जांच पूरी करके परीक्षा केंद्र घोषित करना काफी मुश्किल लग रहा है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद का नया सत्र अप्रैल से शुरू करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। सबसे बड़ी चुनौती समय से बोर्ड परीक्षा कराने की है।

बोर्ड परीक्षा नीति के अनुसार इस साल फरवरी में परीक्षाएं शुरू करके मार्च तक उनका समापन करना है। इसलिए 18 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची का प्रकाशन होना था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जांच में निकाला पूरा एक महीना

इस काम में पहले ही काफी देर हो चुकी है। शासन ने 30 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी करने की बात कही है। मजिस्ट्रेटी जांच होने के बाद सूची पर आपत्तियां मांगी जाएंगी।

आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची पर मंडलीय समिति को मुहर लगानी है। अभी जिला परीक्षा समिति प्रस्तावित केंद्रों के नाम ही फाइनल नहीं कर पाई है।

परीक्षा केंद्रों के नाम फाइनल करने के लिए पिछले साल के गड़बड़ी करने वाले और इस साल फर्जी पंजीकरण के आरोपी कॉलेजों की जांच में ही पूरा महीना निकल चुका है।

पंजीकरण के आरोपी कॉलेजों की जांच में जितना समय लगा था, उस गति से जांच हुई तो फरवरी तक कॉलेजों का निरीक्षण ही होता रहेगा।

इस संबंध में डीआईओएस पीसी यादव का कहना है कि जिला अधिकारी ने अपनी टीम को प्रस्तावित कॉलेजों की जांच में लगा दिया है। जांच पूरी करने के लिए 24 नवंबर तक का समय दिया गया है। तय समय में जांच पूरी करके जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें