फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, इस साल यूपी बोर्ड में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 2016 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अबकी बार बदलाव दिखेगा। बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र में छात्रों की तार्किक शक्ति परखने से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करने केलिए इन दिनों कार्यशाला चल रही है।
विज्ञापन


इस कार्यशाला में बताया जा रहा है कि छात्रों से ऐसे प्रश्न पूछे जाएं, जिससे उनमें सोचने की क्षमता का विकास हो।यूपी बोर्ड अपने छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता परक शिक्षा देने केसाथ परीक्षा के दौरान उनसे पूछे जाने वाले प्रश्नों में भी तार्किक क्षमता का विकास करेगा।

इन प्रश्नों के जरिए बच्चों के अंदर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बच्चों को चुनौतियों से निपटने के लिए समस्यात्मक प्रश्नों को पूछकर उनको इस लायक बनाएंगे कि वह आसानी से सामने आने वाले संकट का मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिसंबर में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

यूपी बोर्ड इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान अजमेर के विशेषज्ञों के सहयोग छात्रों में कल्पनाशीलता एवं समस्याओं के समाधान की क्षमता में वृद्घि के लिए प्रयास हो रहा है।

छात्रों को व्यवस्था और तकनीक परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में प्रश्नपत्रों की संरचना में भी बदलाव करके नए आयामों से जोड़ा जाएगा।

यूपी बोर्ड की ओर से बारहवीं बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, फोटोग्राफी जैसे विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाए दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के पहले पखवाड़े तक पूरी होंगी।

शासन की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के लिए नीति जारी करने के बाद अब प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें