फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं बनीं मजाक

Sat, 11 Jan 2014 04:07 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं मजाक बनकर रह गईं हैं। हालात यह हैं कि 10 जनवरी को प्रयोगात्मक परीक्षा का पहला दिन था लेकिन न तो परीक्षक पहुंचे और न ही बच्चे।
विज्ञापन


बच्चे पहुंचते भी कैसे। स्कूलों को यह तक नहीं पता कि उनके यहां कब और कौन सा परीक्षक आने वाला है, इसलिए बच्चों को भी जानकारी नहीं मिली। प्रैक्टिकल 24 जनवरी तक संपन्न कराने हैं।

बीच में छुट्िटयां भी काफी हैं। ऐसे में किस तरह से परीक्षाएं सम्पन्न होंगी, यह बड़ा सवाल है। गलती चाहेे किसी की भी हो, खामियाजा बच्चों को ही भुगतना होगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 24 जनवरी के बीच होनी हैं। बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षकों को एग्जाम लेना है। शुक्रवार को परीक्षा का पहला दिन था लेकिन कॉलेजों को अब तक परीक्षकों की सूची तक नहीं मिली है।

केकेवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एएन उपाध्याय ने कहा कि कॉलेज में स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल की तैयारियां कराईं गईं हैं लेकिन अब तक न तो नए प्रैक्टिकल फॉर्मेट के संबंध में लिखित जानकारी मिली और न ही बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षकों की।

इसलिए स्थिति स्पष्ट ही नहीं है कि परीक्षाएं कब से शुरू होंगी और बच्चों को कब जानकारी दें। बोर्ड से जैसे ही परीक्षकों की सूची मिलेगी। उनसे संपर्क करके प्रैक्टिकल की तिथि तय होगी और स्टूडेंट्स को सूचित किया जाएगा।

गैरहाजिर हुए तो छूटेगा प्रैक्टिकल
राजधानी में हर कोई इस समय लुढ़के पारे से ठिठुर रहा है। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय डीएम के आदेश पर 15 जनवरी तक बंद हैं। सर्दी के कारण माध्यमिक स्तर की कक्षाओं में भी स्टूडेंट्स की उपस्थिति काफी कम चल रही है।

प्रैक्टिकल की तिथि कभी भी बताई जा सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के गैरहाजिर होने पर उनका प्रैक्टिकल छूट सकता है। क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी मिश्रा ने इस संबध में कहा कि स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे कॉलेज के नियमित संपर्क में रहें।

आज से ले सकेंगे परीक्षकों का ब्यौरा
जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव ने कहा कि यूपी बोर्ड की ओर से सभी विद्यालयों की प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी लिफाफे आ गए हैं। शनिवार को विद्यालय कार्यालय से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


लिफाफों में प्रैक्टिकल संबंधी निर्देश और परीक्षकों का ब्यौरा है। परीक्षकों से संपर्क करके विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि तय कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें