माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 9 व 11 के कुछ स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन की समस्या अभी भी नहीं सुलझ पाई है।
लापरवाही के चलते कुछ स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन छूट गए थे।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने गत 20 अक्तूबर को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में छात्रों को अन्याय न होने का भरोसा दिया था।
उन्होंने कहा था कि यूपी बोर्ड में कक्षा 9 व 11 के जिन छात्रों का पंजीकरण स्कूल की लापरवाही से छूट गया है उनके साथ अन्याय नहीं होगा।
उन्होंने निर्देश दिए थे कि 31 अक्तूबर तक ऐसे स्टूडेंट्स का ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए वेबसाइट खोल दी जाए।
नेशनल इंटर कॉलेज के तमाम छात्रों का पंजीकरण स्कूल प्रशासन की लापरवाही से छूट गया है। अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं और अभी तक वेबसाइट भी नहीं खुल पाई है।