उत्तराखंड मुक्त विवि की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं 19 अगस्त से शुरू होकर 16 सितंबर तक चलेंगी। विवि के स्टडी सेंटर नेटकॉम कंप्यूटर केंद्र के निदेशक अनिल तोमर ने बताया कि विवि ने एमबीए प्रवेश परीक्षा की तिथि में भी परिवर्तन कर दिया है। अब प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त का आयोजित की जाएगी।
पहले यह परीक्षा 28 जुलाई को होनी थी। 10 अगस्त के बाद वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रवेश पत्र सभी स्टडी केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें