फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे हुए बीएड पेपर देने का विवि ने दिया मौका

Thu, 16 Oct 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने बीएड सत्र 2013-14 में डायरेक्ट एडमिशन लेने वाले बीएड अभ्यर्थियों को बढ़ी राहत दी है। बीएड की प्रारंभिक परीक्षा कोड संख्या-101, 102 व 103 देने से वंचित और कारणवश बीएड परीक्षा फार्म नहीं भरने पाने वाले अभ्यर्थियों को विवि ने ऑनलाइन फार्म भरने का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन


डायरेक्ट एडमिशन लेने वाले ऐसे बीएड छात्र अब 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। छात्रों को परीक्षा शुल्क के साथ कंपलीट परीक्षा फार्म 19 अक्तूबर तक  कॉलेजों में जमा कराना होगा।

साथ ही विवि ने कॉलेजों को सभी कंपलीट परीक्षा फार्म बीएड परीक्षा अनुभाग में 20 अक्तूबर तक जमा कराने केआदेश जारी किए हैं। ऑनलाइन फार्म भरने के साथ अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा कराना होगा।
विज्ञापन


परीक्षा फार्म भरने वाले बीएड अभ्यर्थियों के फार्म के साथ कॉलेजों को एक शपथ-पत्र भी देना होगा। शपथ-पत्र में सीधे एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों के सभी शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कर लिए जाने की बात शामिल होगी।

साथ ही जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा कोड संख्या-101, 102 व 103 का पेपर छूटा है, उन्हें परीक्षा में बैठाए जाने के अनुरोध संबंधी एक प्रार्थना-पत्र भी परीक्षा फार्म के साथ जमा कराना होगा। पहले परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों केफार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विवि की ओर से पहले डायरेक्ट एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म देरी से जारी करने के कारण कई की तीन परीक्षाएं छूट गई थीं। उन्हें विवि ने एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें