फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी का फरमान, हेलमेट नहीं तो 'एंट्री' होगी बैन

Wed, 18 Sep 2013 01:55 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) में बाइक से आने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना हेलमेट लगाए कैंपस में नहीं घुसने दिया जाता।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों को सख्त निर्देश दे रखा है कि वह परिसर में बिना हेलमेट लगाए किसी भी बाइक चालक को भीतर न घुसने दें।

इसका यूनिवर्सिटी में खासा असर देखने को मिल रहा है और स्टूडेंट, टीचर्स व कर्मचारी अब बिना हेलमेट लगाए बाइक से नहीं आते।

जो बाइक पर बिना हेलमेट लगाए आता है उसे अंदर नहीं आने दिया जाता और उस दिन उसकी अनुपस्थित लग जाती है। यह सख्त नियम कुलपति ने सभी को अपनी सुरक्षा का खास ख्याल रखने के लिए बनाया है।
विज्ञापन


कैंपस में नहीं दौड़ेगी बाइक
परिसर में किसी भी स्टूडेंट को तेज बाइक चलाना मना है। बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद जी पांडेय कहते हैं कि सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और हमें बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। मगर बड़ी संख्या में लोग हेलमेट नहीं लगाते।

यहां भी जब तक सख्ती नहीं थी काफी लोग हेलमेट पहनकर नहीं आते थे, लेकिन अब जब से बिना हेलमेट इंट्री पर बैन लगा दिया गया है तब से सभी लोग हेलमेट पहनकर आने लगे हैं। सुरक्षा के प्रति यह चेतना सख्त नियम बनाकर दी जा रही है।

कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने ग्रीन कैंपस बनाने की जो पहल शुरू की थी, उसे अब आगे बढ़ाया जा रहा है। कुलपति व रजिस्ट्रार ने साइकिल से कैंपस में आने की शुरूआत की गई थी।

टीचर्स के लिए मंगाई साइकिल
अब इको फ्रेंडली कैंपस बनाने के लिए सभी अधिकारियों व डीन से अंडरटेकिंग ली जा रही है कि वह बीबीएयू कैंपस में चार पहिया व दोपहिया वाहन से नहीं आएंगे। उन्हें कैंपस में आने के लिए साइकिल उपलब्ध करवायी जा रही हैं।

इसमें वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, लाइब्रेरियन, सभी स्कूलों के डीन और कुलपति के सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। कुलपति खुद साइकिल से आ रहे हैं तो उनके साथ चलने वाले सुरक्षा गार्ड भी साइकिल से आएं इसलिए उन्हें भी साइकिल दी जा रही है।

गुटखा खाने पर 200 रुपए का जुर्माना
बीबीएयू कैंपस में कोई भी गुटखा नहीं खा सकता। गुटखा खाने पर 200 रुपए का जुर्मान वसूला जा रहा है। वैसे तो यह नियम हर कैंपस में बने हैं लेकिन उन्हें कोई सख्ती से लागू नहीं करवाता।
विज्ञापन


मगर बीबीएयू में कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने इस पर खासा जोर दिया है। कैंपस में काम करने वाले कर्मचारी, शिक्षक और स्टूडेंट में इस नियम को लेकर खासा खौफ है। वह परिसर में गुटखा नहीं खाते। क्योंकि कई पर सख्ती के साथ जुर्माना लगाया गया है और अचानक चेकिंग भी की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें