गाजियाबाद में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को कार्रवाई से पूर्व बीएसए द्वारा अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है। इन स्कूलों को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पंद्रह दिन का समय देते हुए स्कूलों से मान्यता न लेने व आरटीई के मानक पूरे न करने की वजह पूछी है। बीएसए डा. प्रवेश यादव ने बताया कि पंद्रह दिनों के अंदर यदि स्कूलों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो इन पर तालाबंदी शुरू की जाएगी।
बीएसए ने बताया कि पूर्व में भी कई बार गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद बड़ी संख्या में स्कूल प्रबंधकों ने मान्यता के लिए आवेदन किए थे।
साथ ही स्कूलों की व्यवस्था भी मानकों के अनुसार सुधारी गई। विद्यालयों को दो माह का समय दिया गया था। इन स्कूलों में बारह हजार के करीब बच्चे पढ़ रहे हैं। इन बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में दाखिला दिया जाएगा।
स्कॉलरशिप की रेस से 830 विद्यार्थी बाहरअति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति सत्यापन के अंतिम चरण में 830 विद्यार्थियों के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। अब तक ये आवेदन सस्पेक्टेड कालम में थे। दोबारा-तिबारा सत्यापन के बाद ये आवेदन फार्म पूरी तरह गलत पाए गए।
स्कॉलरशिप खाते में न पहुंचने की शिकायत पर डीडीओ ने सोमवार को स्कॉलरशिप रिपोर्ट की समीक्षा की। डीडीओ ने बताया कि अति पिछड़ा वर्ग के कुल 13817 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से पहले चरण में 4685 का डाटा सस्पेक्ट कॉलम में डाल दिया गया था।