विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट दिनभर चक्कर काटते रह गए।
कारण, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का सर्वर पूरे दिन डाउन रहा।
ऐसे में स्टूडेंट एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में चक्कर काटते रह गए।
गुरुवार को यूजीसी नेट में ऑनलाइन आवेदन के लिए बैंक चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख थी।
पर एसबीआई का सर्वर डाउन रहने से स्टूडेंट को खामियाजा उठाना पड़ा। फिलहाल स्टूडेंट बैंक चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।